फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिछले वर्ष से 21 प्रतिशत अधिक रेल यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर के बीच भारतीय रेल के सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी में कुल 372 करोड़ लोगों ने यात्रा की। इसके अलावा एसी कोच में भी 18.2 करोड़ लोगों ने यात्रा की। यह पिछले वर्ष की तुलना में 41.1 करोड़ अधिक है। पूर्वोत्तर रेलवे में भी इस अवधि में यात्रियों की संख्या में करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने यात्री सुविधाओं के विकास के लिए कई प्रयास किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गईं हैं। इससे यात्रियों का आवागमन आसान हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में अप्रैल से अक्तूबर के बीच कुल 9.172 करोड़ लोगों ने यात्रा की जो कि पिछले वर्ष के इस अवधि की तुलना में कुल यात्रियों की संख्या 7.591 करोड़ की तुलना में 20.83 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें