फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 21 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी, केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से जमीन दिलाने के नाम पर गोरखपुर के एक व्यक्ति ने 21 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद न जमीन का बैनामा कराया और न ही रकम वापस की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुबौली निवासी मालती देवी ने बताया कि क्षेत्र के चौपरियां में साढ़े छह डिस्मिल जमीन खरीदने के लिए खजनी थाना क्षेत्र के सरैया तिवारी, जनपद गोरखपुर निवासी सूर्यलाल त्रिपाठी के खाते में चार बार में 21 लाख 50 हजार भेजा गया था, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया गया। बार-बार कहने पर आरोपी ने बैनामा करने से इन्कार कर दिया और रुपये हड़पने की धमकी देने लगा। पुलिस से शिकायत करने के बाद 17 लाख रुपये वापस किया व बाकी रकम का चेक दे दिया। चेक लगाने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें