फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अयोध्या के लिए उमड़ रही भीड़, चार और बसें चलाएगा रोडवेज

Thu, 01 Feb 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसों से हर दिन दो से तीन हजार लोग कर रहे अयोध्या का सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोडवेज की बसों से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इन दिनों प्रतिदिन दो से तीन हजार लोग रोडवेज की बसों से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं, वहीं 19 जनवरी से पहले अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या सिर्फ 400 से 500 ही थी। अब रोडवेज अयोध्या के लिए चार और बसें चलाएगा।
अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या चार से पांच गुना की वृद्धि हो गई है। परिवहन निगम के लिए ये रूट काफी मुनाफा देने वाला हो गया है। 19 जनवरी से पहले अयोध्या के लिए 10 से 12 बसें ही चलती थीं, वहीं अब इन बसों की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। इन बसों से दो से तीन हजार लोग हर दिन अयोध्या जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो को मिला दिया जाए तो हर दिन 200 से अधिक बसें हर दिन अयोध्या जा रही हैं। इन बसों से 10 हजार से अधिक लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के जिम्मेदारों की माने तो आने वाले दिनों में अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या सात से आठ हजार हो जाएगी। इसकी तैयारी में परिवहन निगम जुटा हुआ है। मुख्यालय से गोरखपुर को अयोध्या के लिए दो विशेष रामरथ बसें गोरखपुर को मिल चुकी हैं। फरवरी में अयोध्या के लिए चार और बसें विशेष गोरखपुर के मिलेंगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या की राह और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। बड़ी संख्या में लोग रोडवेज की बसों से अयोध्या धाम जा रहे हैं। इससे रोडवेज की आय भी बढ़ी है। इस महीने और चार विशेष बसें अयोध्या के लिए मिलने वाली हैं।
-महेश चंद्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें