फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खूनीपुर में एक दुकान से पकड़ी गई नकली फिनायल की 21 बोतल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली इलाके का मामला, 21 बोतल नकली फिनायल जब्त
विज्ञापन


गोरखपुर। कोतवाली इलाके में नकली फिनायल के कारोबार का खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार को कंपनी के आईपीआर इन्वेस्टिगेटर टीटू शर्मा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने खूनीपुर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर डॉक्टर ब्रांड नाम के नकली फिनायल की 21 डुप्लीकेट बोतलों को जब्त किया है।
विज्ञापन

टीटू शर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी की ओर से डॉक्टर ब्रांड का फिनायल उत्पादित किया जाता है। इसकी नकल कर विक्रांत केमिको इंडस्ट्रीज नामक कंपनी बाजार में फर्जी माल उतार रही थी। कोतवाली पुलिस के साथ शाम 4:30 बजे खूनीपुर शिवराम गली स्थित डीसी जनरल स्टोर पहुंचे। वहां दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम धर्म चंद गुप्ता बताया। पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली तो वहां से नकली एक लीटर की 21 फिनायल की बोतलें मिली। इन पर नकली स्टीकर और ब्रांडिंग मिली। सभी माल को पुलिस ने जब्त कर लिया और दुकानदार पर केस दर्ज करके दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें