फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा बाजार से दो सौ रुपए में घर ले जा रहे हैं चांदी के 2000 के नोट

विज्ञापन
सराफा बाजार से दो सौ रुपए में घर ले जा रहे हैं चांदी के 2000 के नोट
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

0- सराफा बाजार में चांदी के दो हजार रुपये के नोट की हो रही खूब मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सराफा मंडल में एक तरफ लोग अपने दो हजार रुपये के नोट खपाने आ रहे हैं। दूसरी तरफ, सराफा व्यापारियों ने दो हजार रुपये के चांदी का नोट बाजार में उतार दिया है। दो से तीन सौ रुपये में दो हजार रुपये के चांदी का नोट बाजार में मिलने लगा है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में इन दिनों दो हजार रुपये के नोट भी बिक रहे हैं। ये नोट दो ग्राम चांदी की प्लेट पर तैयार किए गए हैं। सराफा व्यापारी ने बताया कि जो लोग दो हजार रुपये का नोट बदलने आते हैं, उन्हें ये नोट भी दिखाया जा रहा। ग्राहक असली नोट खपाने के साथ रोचकता में इस नोट को खरीद कर ले जा रहे हैं। श्री राधे- राधे सराफा व्यापारी के हर्ष ने बताया कि इन नोटों को अब ग्रामीण इलाके के सराफा व्यापारी भी मंगवा रहे हैं। बताया कि इन नोटों की मांग दो हजार रुपये के नोट बंद होने और बदले जाने की सूचना के बाद खूब बढ़ी है। ऐसे में ग्राहक दो हजार रुपए के नोट बदलने के साथ गुलाबी नोट भी घर ले जा रहे। दो से तीन सौ रुपये में चांदी के गुलाबी दो हजार के नोट सराफा मंडल में खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें