रक्तदान करने वाले को एम्स ईडी ने किया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एम्स में कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने शिविर का उदघाटन किया।इस दौरान कुल 34 महादानियों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिया। यहां 41 लोगों ने रक्तदान किया।
गोरखपुर बीआरडी में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोजन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और अखिल विश्व गायत्री परिवार का विशेष सहयोग रहा। डॉ. बीके सुमन, शिवेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्रनाथ चतुर्वेदी, डॉ. दीनानाथ सिंह, ज्ञानेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने किया। 19 लोगों ने रक्तदान किया। काउंसलर मीनाश्री मिश्रा, अमर पांडेय, अंकित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद सहित कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।