फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बलिया में धनउगाही के आरोप में फरार एसओ ने गोला पुलिस के सामने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी और डीआईजी ने बलिया व बिहार बाॅर्डर पर धनउगाही की शिकायत पर मारा था छापा
विज्ञापन




बलिया एसओजी टीम के गोला पहुंचने पर फरार थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया सरेंडर



संवाद न्यूज एजेंसी



राजगढ़/गोला (गोरखपुर)। बलिया-बिहार बॉर्डर पर ट्रक चालकों से धनउगाही के मामले में फरार चल रहे नरही के थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने रविवार को गोला इलाके में स्थित पैतृक गांव भरसी में गोला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। बलिया एसओजी की टीम उसकी तलाश में गोला पहुंची थी। परिवार और पत्नी पर शिकंजा कसता देख आरोपी थानेदार ने सरेंडर किया। एसओजी टीम उसे गिरफ्तार कर बलिया लेकर रवाना हो गई।



यूपी-बिहार बाॅर्डर पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने 25 जुलाई की देर रात बलिया के नरही थाना क्षेत्र स्थित भरौली पिकेट और कोरंटाडीह चौकी पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालकों से वसूली में दो पुलिसवालों समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन




इस मामले में सात पुलिसकर्मियों और दलालों समेत 23 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी नरही, कोरंटाडीह चौकी प्रभारी समेत थाना और चौकी के सभी 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।



एडीजी और डीआईजी की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद से ही नरही थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया फरार चल रहा था। बलिया पुलिस और एसओजी टीम उसकी तलाश में जुटी थी। गोला इलाके के भरसी गांव में उसका पैतृक आवास है। पत्नी गांव में ही बच्चों के साथ रहती हैं। मामला उजागर होने के बाद वह भी फरार हो गई थी। शनिवार शाम को वह घर पहुंची।



इसकी जानकारी होते ही बलिया एसओजी की टीम रविवार सुबह 8 बजे भरसी गांव पहुंच गई। पन्नेलाल की पत्नी को साथ लेकर एसओजी टीम जाने लगी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी पन्नेलाल ने परिजनों के मोबाइल पर फोन कर एसओजी टीम से बात की। उसने परिजनों को परेशान नहीं करने की बात कहकर मौके पर खुद आने की जानकारी दी।



करीब छह घंटे बाद दोपहर में ढाई बजे वह बाइक से घर पहुंचा। गोला पुलिस की मौजूदगी में उसने सरेंडर कर दिया। एसओजी टीम ने आरोपी थानेदार का चेहरा गमछे से ढंक कर गाड़ी में बैठाया और रवाना हो गई।
विज्ञापन







बलिया की एसओजी टीम ने गोला के भरसी गांव से आरोपी थानेदार को पकड़ा है। एसओजी टीम ने स्थानीय गोला थाने पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में जानकारी होने पर गोला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओजी टीम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर रवाना हो गई।



-जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें