फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी कंपनी बनाकर गोरखपुर-देवरिया के 20 हजार लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे कमाने के चक्कर में लोगों ने गंवा दी जमा रकम, साइबर क्राइम थाना कर रहा जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दक्षिण भारत में ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह ने अब सैमसंग इंटरनेशनल के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर गोरखपुर-देवरिया के लोगों को निशाना बनाया है। इस गिरोह ने ऑनलाइन एप के जरिए रुपये दूना करने का झांसा देकर ठगी की है। देवरिया के छह युवकों ने साइबर थाना में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि लोगों से एक हजार, दो हजार रुपये जमा कराकर छह महीने में दोगुना करने का दावा किया गया था।
उन्होंने करीब 20 लाख रुपये जमा किए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोरखपुर-देवरिया के करीब 20 हजार लोग ठगी के शिकार हुए हैं।
साइबर थाने में देवरिया के पंकज अग्रहरी, मोनू, अमन, मनोहर समेत अन्य युवकों ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कुछ माह पूर्व सैमसंग इंटरनेशनल के नाम से एप खोला गया था। इस एप के जरिए बताया गया था कि एक दूसरे से बात कर इसे लोगों के मोबाइल फोन पर एप को डाउनलोड कराएं। इसके बाद एक या दो हजार रुपये जमा कराए। जो रुपए जमा होंगे, उसे छह महीने में दोगुना करके वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक युवक ने बताया कि एप डाउनलोड करने के बाद कंपनी का एक अधिकारी का वीडियो आता था। वह एप के बारे में बताते हुए पूरी प्रक्रिया को बताता था। कहता था कि लोगों को जोड़ते हुए रुपये लगाएं। झांसे में आकर उसने भी 20 लाख रुपये लगा दिए। पांच महीने बाद जब उस एप को देखा गया तो बंद मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में साइबर थाने की पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की जा रही है। सैमसंग इंटरनेशनल कंपनी फर्जी है। करीब एक वर्ष पहले इस कंपनी को चलाने वाले साइबर अपराधी दक्षिण भारत में अपना कारोबार कर रहे थे। वहां की पुलिस द्वारा गिरोह की जांच शुरु हुई तो वह उत्तर भारत में अपना कारोबार करने लगे। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
एप से जालसाजी की शिकायत आई है। प्रकरण की जांच चल रही है। लोगों को ऑनलाइन लेन-देन वाले किसी भी व्यापार से बचना चाहिए।
सुधीर जायसवाल, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें