फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 416

Sun, 05 Jul 2020 08:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • महराजगंज और कुशीनगर के एक-एक संक्रमित जिले में मिले
  • कूड़ाघाट में एक ही परिवार के तीन लोग
  • आवास विकास कॉलोनी के मिठाई व्यापारी परिवार के दो बच्चे भी हुए संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर में आठ समेत कुल 22 संक्रमित मिले हैं। इनमें कूड़ाघाट के एक ही परिवार के तीन लोग और आवास विकास कॉलोनी में तीन साल की बच्ची और एक 13 साल का बालक शामिल है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर, हुमायुपर, बसंतपुर के एक-एक संक्रमित हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के कौड़ीराम में तीन, उरुवा में एक ही परिवार के तीन, पिपरौली में दो और पाली में एक मरीज मिला है। जबकि एक-एक पॉजिटिव महराजगंज और कुशीनगर जिले के हैं। जिले में 135 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर के कूड़ाघाट के गिरधरगंज के रामा कांपलेक्स में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी 45 साल की बहू और 20 वर्ष की पोती कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला के पति पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। उनका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले मिठाई व्यापारी के परिवार की तीन साल की मासूम और 13 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन

इससे पूर्व मिठाई व्यापारी और उसके दो कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसकी वजह से सिटी मॉल के बगल स्थित उनकी दुकान और मोहल्ले को सील कर दिया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 20 साल की महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिली है। जबकि हुमायुंपुर का रहने वाला 38 साल का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी ट्रैवेल हिस्ट्री है। बंसतपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी भी ट्रैवेल हिस्ट्री है।

बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोकहना में मुंबई से आए 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग अपने बेटे के साथ तीन जून को मुंबई से गांव आए थे। पिपरौली के जुधहापार में 55 वर्षीय व्यक्ति और 42 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री है। कौड़ीराम के महावार गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है।

इसके अलावा उसी क्षेत्र के सोखना गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग और जगदीशपुर का 26 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन सबकी ट्रैवेल हिस्ट्री है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के मोहल्ले और गांव को सील कराने का निर्देश दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन और कोरोना पॉजिटिव, गांव में दशहत

ब्रह्मपुर क्षेत्र के ग्रामपंचायत अमडीहा के टोला भैरो पिपरा में एक ही परिवार की तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 29 साल की एक महिला, 23 साल की युवती और आठ साल का एक मासूम शामिल है। इसी परिवार की एक महिला की रिपोर्ट दो जुलाई को पॉजिटिव आ चुकी है।

परिवार के सभी लोग मुंबई से 25 जून को आए थे। इनका नमूना एक जून को लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के पांच लोगों को टीबी अस्ताल में क्वारंटीन करा दिया गया है।
 
उरुवा क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले
उरुवा क्षेत्र में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। इनका पूल सैंपलिंग एक जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा से लिया गया था। दो पॉजिटिव दिल्ली और एक मुंबई से आया था। इनमें पहाड़पुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली, हर्रेडाड़ निवासी 36 वर्षीय युवक महाराष्ट्र से, बेलासपुर का 17 वर्षीय किशोर दिल्ली से आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके सील कर दिए गए हैं।     
 
एक-एक केस महराजगंज और कुशीनगर में जुड़ेंगे
गोरखपुर जिले में एक-एक केस महराजगंज और कुशीनगर के मिले हैं। इसके बाद से जिले में शनिवार को मरीजों की संख्या 22 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि 22 केस तो मिले हैं, लेकिन जिले में केवल 20 केस ही जोड़े जाएंगे। उक्त दोनों केस संबंधित के जिलों में जोड़े जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें