चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। शाम तक उनसे पूछताछ का क्रम जारी है।
पुलिस उपाधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर देखी स्थिति
पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान ने भी सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखा एवं परिवार के सदस्यों से बात की।