फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: गोरखपुर एम्स में 20 लाख से ज्यादा मरीजों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, बढ़ रहा भरोसा

Wed, 28 Aug 2024 12:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कार्यकारी निदेशक डाॅ. जीके पाल ने कहा कि यह आंकड़े संस्थान के प्रति इस क्षेत्र के लोगों के भरोसे का प्रतीक है। लोग अब एम्स में इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल पहले खुले गोरखपुर एम्स की ओपीडी में अब तक 20 लाख से अधिक मरीज अपने इलाज के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। मंगलवार को एम्स प्रशासन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि वर्ष 2020 से अभी तक एम्स में 20 लाख से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक डाॅ. जीके पाल ने कहा कि यह आंकड़े संस्थान के प्रति इस क्षेत्र के लोगों के भरोसे का प्रतीक है। लोग अब एम्स में इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि इस संस्थान में आए मरीजों को बेहतर व सस्ता इलाज दिया जाए, जिससे कि एम्स की स्थापना के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।

कार्यकारी निदेशक ने कहा कि ओपीडी के आंकड़े में अभी टेलीकंसल्टेशन को नहीं जोड़ा गया है। हम आगे भी सेवाओं को बढ़ाने, रोगी देखभाल में सुधार करने और सकारात्मक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें