चार साल पहले खुले गोरखपुर एम्स की ओपीडी में अब तक 20 लाख से अधिक मरीज अपने इलाज के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। मंगलवार को एम्स प्रशासन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि वर्ष 2020 से अभी तक एम्स में 20 लाख से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया है।
कार्यकारी निदेशक डाॅ. जीके पाल ने कहा कि यह आंकड़े संस्थान के प्रति इस क्षेत्र के लोगों के भरोसे का प्रतीक है। लोग अब एम्स में इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि इस संस्थान में आए मरीजों को बेहतर व सस्ता इलाज दिया जाए, जिससे कि एम्स की स्थापना के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।
कार्यकारी निदेशक ने कहा कि ओपीडी के आंकड़े में अभी टेलीकंसल्टेशन को नहीं जोड़ा गया है। हम आगे भी सेवाओं को बढ़ाने, रोगी देखभाल में सुधार करने और सकारात्मक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।