फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर में डूबे किशोर: शिव मंदिर के सरोवर में नहाते समय डूबे दो किशोर, एक का शव मिला- दूसरे की तलाश जारी

Wed, 10 Jun 2026 12:59 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सरोवर के आसपास मौजूद लोगों ने डूब रहे दोनों किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शिवम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शिव मंदिर के इसी पोखरे में किशोर की डूबकर मौत हो गई. मृतक किशोर की फाइल फोटो. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित शिव मंदिर के सरोवर में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। इनमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेलीपार क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) पुत्र भोला गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर परिसर पहुंचे थे। दोनों सरोवर में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

लोगों ने बचाने की कोशिश की, नहीं बच सकी जान
सरोवर के आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शिवम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे किशोर की तलाश के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खोजबीन जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें