फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिले में पटाखा बिक्री के लिए 19 स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली पर पटाखे की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जिले में 19 स्थान निर्धारित किए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चिह्नित इन स्थानों पर ही लाइसेंसी दुकानदार पटाखे की बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित स्थल के अलावा कहीं और पटाखे बेचते पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। हादसों की आशंका को देखते हुए प्रत्येक बिक्री स्थल पर अग्निशमन विभाग की टीम भी तैनात रहेगी।
शहर में कचहरी क्लब टाउनहाल, चंपा देवी पार्क, राजकीय पॉलिटेक्निक असुरन, जुबिली इंटर कॉलेज बक्शीपुर, जनता इंटर कॉलेज चरगांवा, प्रिंसेज लॉन पादरी बाजार, राजकीय पॉल्ड आवास बरगदवा, नीनाथापा मैदान, लक्ष्मी शंकर खरे पार्क, डीबी इंटर कॉलेज बेनीगंज, दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार, सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज शास्त्री चौक, पशु बाजार पीपीगंज और जेपी इंटर कॉलेज कैंपियरगंज में पटाखे की दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां, घघसरा बाजार का मैदान, नौसढ़ बस स्टैंड के पास मैदान और थाना खजनी परिसर में बिक्री स्थल निर्धारित किए गए हैं। सहजनवां क्षेत्र के लिए अग्निशमन केंद्र गीडा की टीम की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं बड़हलगंज और उरुवा में अगिलहवा अग्निशमन केंद्र की टीम सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। प्रशासन ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रत्येक दुकान के आसपास पानी, रेत और अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की व्यवस्था अनिवार्य होगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों से ही पटाखे खरीदें। प्रशासन का उद्देश्य पटाखे की बिक्री के दौरान आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को रोकना तथा सुरक्षित माहौल बनाए रखना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें