फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के 18 विद्यार्थियों का डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर चयन

Sun, 14 Apr 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान में आयोजित हुआ प्लेसमेंट सेल का आयोजन
- कृषि संस्थान के परास्नातक के 18 विद्यार्थियों का इरादा टेक फाउंडेशन में हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान में कृषि उद्यमिता व ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्लेसमेंट ड्राइव में कृषि संस्थान के परास्नातक के 18 विद्यार्थियों का इरादा टेक फाउंडेशन में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट आफिसर पद पर चयन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. शरद कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में रोजगार तथा व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इरादा टेक फाउंडेशन के निदेशक श्रीमंत एचकेपी सुरेंद्र व मनोज चौरसिया रहे। सीएसआईआर सिमैप केटेक्नोलॉजी डिस्क्रिमिनेशन एंड कंप्यूटेशनल बायोलॉजी विभाग के अतुल त्यागी ने लेमनग्रास व खसखस की खेती और व्यवसाय, बाजार में मांग तथा आपूर्ति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अलीमुल इस्लाम ने कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने की बात की। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर नूपुर सिंह व कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर अंबरीष पांडेय ने किया। कार्यक्रम में कृषि संस्थान के सहायक आचार्य डॉ. निखिल रघुवंशी, डॉ. मोहम्मद ताल्हा अंसारी, डॉ. मोनालिसा साहू, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेमिनार के साथ एमएससी एजी, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया गया। इसमें कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया, इनमें 18 विद्यार्थियों का चयन डिस्टिक डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें