फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों ने की ठगी: जमीन बैनामे के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी, 3 पर केस दर्ज- किश्तों ने लिए रुपये

Sat, 03 Jan 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

किशुन कुमार ने बताया कि बीते तीन मार्च 2025 को सुरेश चौधरी और विनय कुमार उनके घर आए और बताया कि वे त्रयंबक नाथ पांडेय के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। पीड़ित के अनुसार, त्रयंबक नाथ पांडेय चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम परसौनी स्थित गाटा संख्या 67, रकबा 0.214 हेक्टेयर में से अपने हिस्से की 0.097 हेक्टेयर भूमि 28 लाख रुपये में बेच रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाना क्षेत्र में जमीन बैनामे के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्रयंबक नाथ पांडेय, सुरेश चौधरी, विनय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम चौरी के टोला सतहवा पूर्वी निवासी किशुन कुमार ने पुलिस को बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी त्रयंबक नाथ पांडेय, चौरी सतहवा पूर्वी निवासी सुरेश चौधरी और देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर निवासी विनय कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

बीते तीन मार्च 2025 को सुरेश चौधरी और विनय कुमार उनके घर आए और बताया कि वे त्रयंबक नाथ पांडेय के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। पीड़ित के अनुसार, त्रयंबक नाथ पांडेय चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम परसौनी स्थित गाटा संख्या 67, रकबा 0.214 हेक्टेयर में से अपने हिस्से की 0.097 हेक्टेयर भूमि 28 लाख रुपये में बेच रहे थे।
विज्ञापन


किशुन कुमार ने विश्वास कर पहले 20 हजार रुपये एडवांस दिए और बाद में अलग-अलग किस्तों में कुल 17 लाख रुपये त्रयम्बक नाथ पांडेय के खाते में जमा कर दिए। लेकिन आरोप है कि बाद में त्रयंबक नाथ पांडेय ने जमीन किसी और को बेच दी। इस संबंध में थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें