फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कोरोना योद्धाओं को दी गई विदाई 

विज्ञापन
विज्ञापन
17 कोरोना योद्धाओं को दी गई विदाई  14 दिन पूरे होने पर दो दिन के लिए होम क्वारंटीन की सलाह  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। रेलवे अस्पताल में अब तक 51 संक्रमितों को ठीक करने वाले पहले शिफ्ट के 17 कोरोना योद्धाओं की 14 दिन की ड्यूटी सोमवार को खत्म हो गई। इस मौके पर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। साथ ही दो दिन तक होम क्वारंटीन करने को कहा गया। सभी योद्धा 23 मई से  ड्यूटी कर रहे थे।  सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कोरोना योद्धाओं को होटल में जाकर विदाई दी। योद्धाओं ने भी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएमओ ने कहा कि सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी तन्मयता व समर्पण के साथ सेवाएं दीं। मरीजों का इलाज ही नहीं बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया है। ड्यूटी कर रहे डॉ. अखिल, डॉ. संदीप कुमार, श्वेता भारती, नागेंद्र कुमार, अल्का यादव, चेतराम मीना, नम्रता सचान, परमानंद मीना, संजोती, सलमा, शकुंतला देवी, परशुराम, योगेंद्र, हसीम व अशोक ने बताया कि 23 मई के बाद से वह घर नहीं गए। इस अवसर पर डॉ. नंदकुमार, डॉ. मोहिनी दूबे, डॉ. मुस्तफा खान, विजय व संदीप राय आदि उपस्थित थे। ------------ दो दिन के होम क्वारंटीन पर उठाएं सवाल डॉक्टरों और कर्मियों ने दो दिन के होम क्वारंटीन पर सवाल उठाए हैं। ड्यूटी कर चुके कर्मियों का कहना है कि पहले 14 दिन होटन में क्वारंटीन का नियम था। इसके बाद से 14 दिन घर पर होम क्वारंटीन की बात कही गई थी। लेकिन अब केवल दो दिन होम क्वारंटीन करके ड्यूटी करने को कहा गया है। यह न्याय संगत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें