कोरोना के खौफ को पीछे छोड़ मैदान में उतरे खिलाड़ी गोरखपुर। लॉक डाउन की वजह से मार्च से ही बंद चल रहा सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम एक बार फिर खिलाड़ियों से गुलज़ार नज़र आया। दोनों ही स्टेडियम में पहले दिन केवल खिलाड़ियों और कर्मचारियों, अधिकारियों को ही प्रवेश करने का मौका दिया गया। रीजनल स्टेडियम में हालांकि खिलाड़ियों ने फिलहाल स्टेडियम से दूरी बनाए रखी है। सुबह और शाम में दर्जनभर खिलाड़ी ही अभ्यास करने पहुंचे। स्टेडियम में खिलाड़ी फिजिकल फिटनेस ही कर सकेंगे। पहले दिन खिलाड़ी तो स्टेडियम ने लेकिन पहला दिन सिर्फ पंजीकरण में ही निकला। सुबह 6 से 9 और शाम 5 से 7 स्टेडियम खोला गया। स्टेडियम में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही जो खिलाड़ी स्टेडियम आयेंगे उन्हे अपना पूरा ब्योरा रजिस्टर में नोट करना होगा। बाहरी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इसके साथ ही कोरोना खतरे को देखते हुये बॉडी टचिंग गेम्स के अभ्यास को प्रतिबंधित रखा गया है। जिसमें मुख्य रूप से कुश्ती, जूडो, कराटे, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबाल व अन्य बॉडी टचिंग गेम शामिल हैं। स्टेडियम का मुख्य द्वार को बंद रहेगा। खिलाड़ियों को पुलिस लाइंस वाले गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को सुबह सात खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे। इनमें चार बैडमिंटन तथा तीन एथलेटिक्स के थे। स्टेडियम में साफ-सफाई और मैदान में मशीनों से घास की कटाई हो रही थी। स्टेडियम अधिकारियों के मुताबिक स्टेडियम में खिलाड़ी फिजिकल फिटनेस ही कर सकेंगे। स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बैडमिंटन के लिए 310 व अन्य खेलों के लिए 210 रुपया महीना पंजीकरण शुल्क तय किया गया है। शाम को महज पांच खिलाड़ी स्टेडियम आए।