फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: संतकबीरनगर में विद्युत निगम के दो जेई समेत मिले 17 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 09 Oct 2020 08:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में विद्युत निगम के दो जेई समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग स्वस्थ हुए हैं। 1722 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2748 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 17 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें विद्युत निगम के दो जेई शामिल हैं। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में चार, मेंहदावल क्षेत्र में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 2748 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 165 एक्टिव केस हैं। 2544 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3497 लोगों की रिपोर्ट आनी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें