फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 16 माह में 167 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने लगातार पैरवी कर रही है, इसका नतीजा है कि पिछले 16 महीने में 167 से अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में सफल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जब मामलों पर ध्यान नहीं देती है और वादी आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं तो इसका फायदा अभियुक्तों को मिलता है। पैरवी के अभाव में अभियुक्त बरी तक हो जाता है। इस तरह के मामले बढ़ने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा चलाने का फैसला किया। पैरवी में पुलिस कमजोर न पड़े इसके लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर खुद हर महीने बड़े मामलों की समीक्षा करते हैं। साथ ही सभी एसपी और सीओ को केस बांट दिए हैं, ताकि कमी मिलने पर उनसे सीधा सवाल जवाब हो सके।
विज्ञापन


गोरखपुर में हुई सजा का विवरण
आजीवन कारावास- 167
20 वर्ष से अधिक की सजा- 6
10 वर्ष की सजा- 105
सात वर्ष की सजा- 66
सात वर्ष से कम की सजा- 442
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें