फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दो लैब टेक्नीशियन समेत 164 पॉजिटिव मिले, पांच की मौत

Mon, 28 Sep 2020 09:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच 24 घंटे में अचानक फिर मरीजों का मरीजों की संख्या में कमी आ गई। जहां रविवार को 240 मरीज मिले थे। वहीं सोमवार को मरीजों की संख्या 164 पर सिमट गई। साथ ही पांच मरीजों की मौत भी हुई है। 
विज्ञापन


संक्रमितों में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला के दो लैब टेक्नीशियन समेत कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 15277 पहुंच गया है। इनमें 13542 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 246 पहुंच गया है। एक्टिव केस 1489 हैं।

जानकारी के मुताबिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला में काम कर रहे लैब टेक्नीशियनों की अचानक तबीयत बिगड़ी तो केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराई गई। इसमें दो लैब टेक्नीशियनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


इनके अलावा पीएचसी जंगल कौड़िया के दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल के भी दो-दो कर्मी शामिल हैं। 
Trending Videos

इनके अलावा संक्रमितों में रेल बिहार फेज चार के तीन लोग, धर्मशाला में एक ही परिवार के दो लोग, मोगलहा में एक ही परिवार के दो लोग, फर्टिलाइजर के दो कर्मी, इंदिरानगर में एक ही परिवार के दो लोग, तिवारीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, रामजानकी और गंगा नगर में दो परिवार के दो-दो लोग, राप्तीनगर में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। 

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

शहरी क्षेत्र में मिले 100 मरीज
शहर की बात करें तो 100 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 33 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ में 20, कोतवाली नौ, कैंट 17, रामगढ़ताल चार, गुलरिया पांच, चिलुआताल एक, राजघाट दो, तिवारीपुर में नौ मरीज मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 54 नए मरीज मिले हैं। इनमें ब्रह्मपुर, सहजनवां, उरुवा, गोला में एक-एक, चरगांवा 29, जगंल कौड़िया दो, कौड़ीराम चार, खोराबार 10, पिपराइच तीन और सरदारनगर में दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा 10 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  
विज्ञापन

चार संक्रमितों की बीआरडी और एक महिला की एंबुलेंस में गई जान

पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें चार की मौत की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। जबकि एक महिला की मौत एबुलेंस में हुई है। जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टांडा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सोमवार की सुबह बीआरडी में हुई है।

इनके अलावा मानस बिहार कॉलोनी के रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी सोमवार को हुई है। वही 85 और 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी में इलाज के दौरान हुई है। ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला की मौत एंबुलेंस में हुई है। बताया जाता है कि महिला ही हालत ज्यादा नाजुक थी। इलाज से पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें