फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में डॉक्टर समेत 16 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 180

Wed, 30 Sep 2020 06:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन
संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में डॉक्टर, बैंक कर्मी समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 1413 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2596 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें सीएचसी सेमरियावां में तैनात एक डॉक्टर, जिला पूर्ति कार्यालय के एक कर्मी और मेंहदावल एसबीआई में तैनात एक कर्मी शामिल है।

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए है। इसके साथ ही 1413 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


अब तक 2596 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 180 लोग एक्टिव है। जबकि 2379 लोग ठीक हो चुके है। अपर सीएमओ ने बताया कि 3398 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

उन्होंने लोगों से अपील किया कि जो लोग संक्रमित के सपंर्क में आए हो,वे खुद ही अपनी जांच करा ले। घर से बाहर निकलते दौरान मास्क जरूर लगाए और दो गज की दूरी बनाए रखे। ऐसा करके ही कोरोना की चेन तोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें