गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजस्व कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस विभाग के अफसरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होगा। राजस्व विभाग में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
डीएम कार्यालय समेत तहसीलों के अफसर, लेखपाल और अमीन आदि को मिलाकर 1500 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें कमिश्नर कार्यालय और चकबंदी के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
शासन के निर्देश पर एक विशेष प्राफार्में पर इन सभी से जुड़ी संबंधित जानकारी दर्ज की जा रही है। इनमें नाम, पदनाम, पता, मोबाइल नंबर के अलावा उनकी जन्मतिथि तथा आधार को छोड़कर कोई भी पहचान पत्र मसलन वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, विभाग से जारी आईडी समेत कई अन्य विकल्पों में से किसी एक की जानकारी दर्ज की जा रही है।