फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोडिया में फंसे 150 लोग जल्द आएंगे वापस: सांसद रविकिशन बोले, नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है विदेश मंत्रालय

Tue, 25 May 2021 08:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सांसद के पत्र का विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान, कंबोडिया में फंसे 150 भारतीयों ने सांसद रवि किशन से लगाई थी मदद की गुहार
विज्ञापन
सांसद रवि किशन। - फोटो : instagram/Ravi Kishan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंबोडिया में फंसे 150 भारतीयों की जल्द ही सुरक्षित वापसी होगी। सदर सांसद रवि किशन के पत्र का विदेश मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। उक्त बातें सांसद रविकिशन ने विदेश मंत्रालय से प्राप्त सकारात्मक संदेश के बाद कहीं हैं।

विज्ञापन


सांसद ने कहा की सभी की वापसी तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा व उनके जीवन रक्षा के प्रति बेहद गंभीर है। चाहे वह किसी भी देश में हों। विगत वर्षों का हम अवलोकन करें तो काफी संख्या में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शासन कर रही केंद्र की सरकार के विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की सम्मानपूर्वक वतन वापसी कराया है।

सांसद ने कहा कि रोजगार के लिए बाहर जाने वाले भारतीय कभी-कभी एजेटों के चंगुल में फंस कर विदेश गलत तरीके से पहुंच जाते थे। उस पर भी विदेश मंत्रालय ने कड़े प्रावधान व नियमों के माध्यम से अंकुश लगाया है। इसका असर है कि विदेश में जालसाजी के शिकार होने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। यह विदेश मंत्रालय की कुशल रणनीति का परिणाम है। कंबोडिया में फंसे सभी पूर्वांचल के युवाओं की जल्द वापसी होगी, परिवार के लोग निश्चिंत रहें।
विज्ञापन


सांसद रविकिशन ने विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होने पाएगा। प्रकरण विदेश मंत्रालय भारत सरकार के संज्ञान में है। उड़ान के चालू होते ही सभी की कंबोडिया से भारत घर वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें