फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पैडलेगंज से ट्रांसपोर्ट नगर तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Sun, 05 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने पैडलेगंज से ट्रांसपोर्ट नगर तक पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। रेवेन्यू ऑफिसर बीएन उपाध्याय, सफाई इंस्पेक्टर आनंद कुमार, सुपरवाइजर जय हिंद और प्रवर्तन दल की टीम ने नाला व सड़क किनारे लगे ठेलों-खोमचों, अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को हटवाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन डेढ़ किलो जब्त की गई और 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने मौके पर दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा पॉलिथीन मिलने या अतिक्रमण करने पर और कड़ी कार्रवाई होगी। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम ने बताया कि नालों की सफाई और यातायात सुचारु रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी अलग-अलग इलाकों में चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें