फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फुटबॉल एवं वॉलीबाल शिविर में खिलाड़ियों ने सीखीं खेल की बारीकियां

विज्ञापन
खिलाड़ियों ने फुटबॉल का और वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। यंग बॉयज फुटबॉल क्लब चरगांवा की ओर से आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल एवं वॉलीबाल समर कैंप का सोमवार को जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर समापन हो गया। शिविर में 75 फुटबॉल और 25 वॉलीबाल खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल की तकनीकी बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डेविड सीरिल और लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. त्रिलोक रंजन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित कर सम्मानित किया।
डॉ. त्रिलोक रंजन ने घोषणा की कि लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी के बैनर तले अगले वर्ष एक अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें देश की नामचीन टीमें प्रतिभाग करेंगी। शिविर के आयोजक एवं मुख्य प्रशिक्षक संजोग पासवान और संजय चौहान ने फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया, जबकि वॉलीबाल प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौरभ दुबे और शमशेर आलम ने निभाई।
विज्ञापन

समारोह में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. अशोक यादव, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीनदयाल, रवि सिंह, गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान, विशाल पांडेय, अमित रंजन यादव, गोपाल पीटर और मनोज पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें