सिद्धार्थनगर जिले में 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3592 संक्रमित पाए गए। इनमें 3221 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 329 का इलाज चल रहा है और अब तक 42 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बढनी ब्लॉक के दुधवनिया बुजुर्ग गांव में दो और ढेकहरी बुजुर्ग गांव में एक संक्रमित मिला। इटवा ब्लॉक के कठेला बुजुर्ग गांव में दो, कपिया गांव में एक संक्रमित मिला।
नौगढ़ ब्लॉक के पुलिस लाइंस में एक, पोखरिया, बुदतनपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार के मधवापुर गांव में दो, सजनी गांव में एक संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक के कठौतिया गांव में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 15 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। साथ ही संपर्क में आने वालों को सैंपल भेजा जाएगा।