गोरखपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा में कौशल विकास मिशन के तहत बुधवार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 285 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रोजगार मेले में एलएंडटी, जीनियस स्मार्ट मीटर, उत्कर्ष फाइनेंस और एलआईसी कंपनियों की ओर से विभिन्न रिक्त पदों के सापेक्ष छात्रों के साक्षात्कार के माध्यम से 147 का चयन किया गया है। रोजगार मेले लगभग 285 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, पवन कुमार पटेल, और प्लेसमेंट सेल के सभी स्टाफ और विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद