फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोमतीनगर, ऐशबाग से चलेंगी गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन पर कॉनकोर्स के निर्माण के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर इंजीनियरिंग कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में लिए गए ब्लॉक अवधि का विस्तार 19 जनवरी से 22 फरवरी तक किया गया है। इस दौरान 14 ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन



गोमतीनगर से संचालित होंगी ये ट्रेनें
- गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 09 से 22 फरवरी तक (मंगलवार को छोड़कर) चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं-गोरखपुर एक्सप्रेस
- छपरा से 19 से 25 जनवरी तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस
- लखनऊ जं. से 19 से 25 जनवरी तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 09 से 22 फरवरी तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस
- ऐशबाग से 09 से 22 फरवरी तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस

- कासगंज एवं लखनऊ जं से 09 से 22 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 55346/55345 कासगंज-लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी


पुनर्निर्धारण

- लखनऊ जं से 09 से 22 फरवरी तक चलने वाली 15011 लखनऊ जं.-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

टर्मिनल में परिवर्तन

- आगरा फोर्ट से 19 जनवरी से 22 फरवरी तक 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग तक चलेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से 17, 24, 31 जनवरी, 07, 14 फरवरी को चलने वाली 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग तक चलेगी।
- पुणे से 20, 27 जनवरी, 03, 10 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- लखनऊ जं. से 21, 28 जनवरी, 04, 11 एवं 18 फरवरी को चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर गोमतीनगर से चलेगी। ट्रेन का दो मिनट का अस्थायी ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें