फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रीनवुड अपार्टमेंट, सपना होगा साकार 14 मंजिला टॉवर के ले-आउट को मिली मंजूरी

Tue, 27 Feb 2024 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में ग्रीनवुड अपार्टमेंट की मंजूरी मिल गई है। मुक्ताकाशी के पास पांच एकड़ में बनाया जाएगा ग्रीनवुड अपार्टमेंट। थ्री और फोर बिचके के फ्लैट मिलेंगे।
विज्ञापन
जीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण रामगढ़ताल क्षेत्र में मुक्ताकाशी मंच के पास पांच एकड़ में ग्रुप हाउसिंग परियोजना ‘ग्रीनवुड अपार्टमेंट’ जल्द लांच करने की तैयारी में है। इसका ले आउट डिजाइन तैयार कर उसे फाइनल स्वरूप प्रदान कर दिया गया है। मिवान तकनीक से इसे बनाने में 326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

यह प्राधिकरण की ऐसी पहली आवासीय परियोजना होगी, जिसमें स्वीमिंग पूल के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी दिए जाएंगे। परियोजना में थ्री बीएचके एवं फोर बीएचके फ्लैट होंगे।

विज्ञापन

ग्रीनवुड परियोजना में बेसमेंट के अलावा 14 मंजिला टॉवर का निर्माण होगा।

 

परियोजना में 200 फ्लैट थ्री बीएचके के होंगे। इसके अलावा 179 फ्लैट फोर बीएचके के होंगे। इसमें बेसमेंट एवं सतह पर पार्किंग का इंतजाम होगा, जिसमें 660 कार पार्क की जा सकेगी। इसमें पार्क एवं लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। ग्रीनवुड परियोजना की पार्किंग, बिल्डिंग समेत अन्य बेसिक प्लान तैयार कर लिया गया है।
 

जीडीए उपाध्यक्ष स्तर से इस परियोजना के ले आउट एवं डिजाइन को फाइनल स्वरूप प्रदान कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पर्यावरण संबंधी अनुमति के साथ रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ की फ्लैट की कास्टिंग की जा रही है।

 

परियोजना में फ्लैट्स की कीमत 90 लाख से एक करोड़ के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के नियोजन, टाउन प्लानर कार्यालय समेत अन्य से स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष आवंद वर्द्धन ने बताया कि  ग्रीनवुड अपार्टमेंट के नाम से रामगढ़ताल क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग परियोजना की लांचिंग जल्द की जाएगी। ले आउट प्लान और डिजाइन को अंतिम स्वरूप प्रदान कर दिया गया है। मिवान तकनीक से इसे बनाया जाएगा और सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें