फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 126

Sat, 07 Nov 2020 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित पाए गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 3793 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 3623 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 126 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 45 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन मरीजों बढ़ने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 12 संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन


इनमें सेमरा गांव में पांच संक्रमित पाए गए। कमसार गांव में दो संक्रमित मिले। पसोहिया, महनुवा, बुधाऊ, ल्यूबरडीह, चौथरी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज के औसनपुर और सेहरी खास गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 14 संक्रमित पाए गए। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें