फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 14 एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेटों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। साथ ही सभी कैडेटों को यातायात पुलिस की ओर से यातायात संबंधी सुरक्षा की जानकारी दी गई और कैडटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
द्वितीय वाहिनी आरपीएसएफ रजही में 24 नवंबर से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में लगभग 300 गर्ल्स कैडेट प्रतिभाग कर रही हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह, डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर महुआ भट्टाचार्य के निर्देशन में यह शिविर 30 नवंबर तक चलेगा। शिविर के दौरान सभी कैडेट्स को फायरिंग, फील्ड सिग्नल, बैटेल काफ्ट, फील्ड काफ्ट, वीपन ट्रेनिग का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनसीसी अधिकारी कैप्टन डा. निधिलाल, लेफ्टिनेंट सौम्या पाल, लेफ्टिनेंट स्वाती मिश्रा, लेफ्टिनेंट प्रिया श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर सीके मंडल, सूबेदार मेजर मोरे राजू बलिराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें