रेलवे बजट में सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना को 35 करोड़ और खलीलाबाद-श्रावस्ती, बलरामपुर-बहराइच नई रेल लाइन को 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही महराजगंज-मसरख के लिए 40 करोड़ जारी किए गए हैं। किच्छा-खटीमा नई लाइन के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इन लाइनों के लिए धन आवंटित होने से तेजी से रेल लाइन बिछाने का काम हो सकेगा।
जानकारी के मुताबिक, खलीलाबाद-श्रावस्ती-बलरामपुर नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। इस लाइन से पूर्वी उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर जैसे जिले जुड़ सकेंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गोरखपुर की सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन परियोजना में जमीन अधिग्रहण के लिए पहले ही 20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
इस रेल लाइन के लिए 535 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। सहजनवां से दोहरीघाट के बीच बनाए जाने वाले 12 स्टेशनों में एक जंक्शन, सात क्रॉसिंग स्टेशन और चार हाल्ट बनाने की तैयारी है। इसमें सहजनवां, खजनी, उनवल, बांसगांव, गोला बाजार, बड़हलगंज, दोहरीघाट स्टेशन समेत चार हाल्ट शामिल हैं। इस परियोजना के पूरा होने से गोरखपुर से बनारस की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी।
नई लाइन निर्माण- 535 करोड़
किच्छा-खटीमा- 57.7 किमी- 10 करोड़
मऊ-ताड़ीघाट- 51 किमी- 35 करोड़
सहजनवां-दोहरीघाट- 81.17 किमी-35 करोड़
बहराइच-खलीलाबाद-श्रावस्ती- 100 करोड़
महराजगंज-मसरख-35.49 किमी- 40 करोड़ (छूटे कार्यों हेतु)
इन लाइनों का होगा आमान परिवर्तन- 262
इंदारा-दोहरीघाट- 34.37 किमी- 39 करोड़
लखनऊ-पीलीभीत- 262 किमी- 286 करोड़
नानपारा-नेपालगंज- 20 किमी- 34 करोड़
कानपुर-मंधना-ब्रम्हावर्त-552 किमी- एक करोड़ (छूटे कार्यों के लिए)
गोण्डा-बहराइच-60 किमी- एक करोड़ (छूटे कार्यों के लिए)
पीलीभीत-शाहजहांपुर- 84 किमी- एक करोड़ (छूटे कार्यों के लिए)