गोरखपुर कैंट-उनौला (7.64 किमी) रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग और 3 सितंबर को CRS निरीक्षण के चलते 31 अगस्त से 4 सितंबर तक ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 13 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर भटनी-मऊ-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा।
गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच (7.64 किमी ) रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग के चलते 31 अगस्त से चार सितंबर तक ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इसके चलते 13 ट्रेनें निरस्त की दी गई हैं और 12 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर होकर बस्ती, गोंडा के रास्ते नहीं चलेंगी। अगर इन ट्रेनों से सफर कर रहे हैं तो जान लें कि करीब दो से तीन घंटे ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि मार्ग परिवर्तित होकर चलने में दूरी बढ़ जाएगी।
इन ट्रेनों का मार्ग बदलेगा
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस
14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस
13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस
15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस
02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी
15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस को देवरिया सदर, 15082/15081 गोमती नगर-गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस को आनंदनगर, 19489/19490 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस को भटनी, 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को भटनी, 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस को चौरी चौरा, 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस को मऊ, 55041/55042 सीवान-गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी ट्रेन भटनी और 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी नकहा जंगल से संचालित होगी।
पांच ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी
19726 दरभंगा-खातीपुरा, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 15274 आनंद विहार-रक्सौल, 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी और 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित रेल मंडलों में 30 से 60 मिनट तक नियंत्रित होकर चलेंगी।