फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परीक्षा में कम अंक पाने पर दो विद्यार्थियों ने घर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्र रामगढ़ताल और छात्रा कैंट क्षेत्र की है रहने वाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सीबीएसई में कम अंक पाने पर शुक्रवार को दो विद्यार्थियों ने घर छोड़ दिया। परेशान मां-बाप ने पहले तो उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर केस दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
रामढ़ताल इलाके के इंद्रानगर निवासी सीता चंद्रा पत्नी संतोष ने तहरीर में लिखा है कि उनके बेटे का 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को आया। रिजल्ट अपेक्षाकृत नहीं था। इस पर बच्चे को समझाया गया। फिर भी अपना खराब रिजल्ट देखकर वह क्षुब्ध हो गया और फिर घर छोड़कर कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, कैंट इलाके के बसेरा कॉलोनी निवासी गोविंद चौबे की बेटी ने भी घर छोड़ दिया। पिता के मुताबिक, परीक्षा में कम अंक आने की वजह से वह काफी परेशान थी और फिर घर छोड़ दी है। कैंट पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें