फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: गोरखपुर शहर में 123 करोड़ से होंगे विकास कार्य, शासन ने 141 कार्यों को दी स्वीकृति

Fri, 09 Sep 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से स्वीकृत सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन और नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में 123 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम क्षेत्र में 141 विकास कार्य होंगे। इनमें कई कार्य नगर निगम में शामिल 32 गांवों में भी होंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन ने निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


शासन ने सभी कार्यों को कराने के लिए नगर निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में स्वीकृति देते हुए निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन स्तर से करीब 35 करोड़ 62 लाख 35 हजार रुपये के सापेक्ष 17 करोड़ 81 लाख 16 हजार रुपये की प्रथम किस्त जारी की गई है।

इससे कुल 11 स्थलों पर आरसीसी नाली, सीसी सड़क, इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा सड़कों का चौड़ीकरण आदि का कार्य कराया जाना है। इसके अंतर्गत खोराबार गांव, वार्ड संख्या 70 जंगल नकहा, ग्राम सिकरी, वार्ड संख्या 65 महुईसुघरपुर, हरसेवकपुर नंबर दो में शताब्दीपुरम और जंगल लक्ष्मीपुर, पादरी बाजार, वार्ड संख्या छह चरगावां आदि में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि इसी क्रम में नगर निगम के विभिन्न वार्डों समेत शामिल गांवों में भी करीब 86 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होंगे।

उधर, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से स्वीकृत सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें