फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 121 मिले नए संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 05:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ती जा रही है। वहीं मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 121 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 4 लोग स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना के कुल मामले 2681 हो चुके हैं। इसमें कोरोना सक्रिय मामले 1869 हो गए हैं। कोविड अस्पताल से स्वस्थ होकर 781 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 31 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शुक्रवार 121 संक्रमित मिले हैं, जिसमें नौतनवां 15, बृजमनगंज 1, धानी 4, घुघली 2, लक्ष्मीपुर 5, महराजगंज 15, मिठौरा 7, निचलौल 13, पनियरा 2, परतावल 22, फरेंदा 22, सिसवा 5 एवं 8 स्थानो के लोग संक्रमितो में शामिल हैं। अब तक 40 हजार 866 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1010 संक्रमित होमआईशोलेसन में हैं। निगरानी समितियां उनपर नजर रखी हुई हैं।
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर 24 घंटे के लिए सील
महराजगंज। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि एक डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव आने पर कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। कार्यालय को सैनिटाइज करने के लिए पुन: खोला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें