फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां ने मोबाइल चलाने से रोका तो 12 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां ने उसे अधिक देर तक मोबाइल चलाने से मना किया था। इसके बाद घर के पास आम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिए। हालांकि, परिजनों का कहना है कि झूला झूलते समय रस्सी गले में फंसने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोर भटहट कस्बे के पास स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। इन दिनों विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षा चलने के कारण उसकी छुट्टी थी। मंगलवार को वह घर पर काफी देर से मोबाइल चला रहा था। इस पर मां ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ के पास उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिए। परिजनों ने बताया कि किशोर पेड़ पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान रस्सी गले में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में गुलरिहा थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें