कोरोना महामारी के बीच ब्लैक और व्हाइट फंगस ने मरीजों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहली बार 12 व्हाइट फंगस के मरीज मिले हैं। नौ मरीज पोस्ट कोविड ओपाीडी में फंगस के लक्षण मिलने पर दिखाने आए थे। जबकि तीन कोरोना मरीज मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती थे, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कई कोविड और पोस्ट कोविड मरीजों में अब ब्लैक व व्हाइट फंगस के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। फंगस के लक्षण मिलने की वजह से कोविड वार्ड में मुसीबतें बढ़ गई हैं। डॉक्टरों को समझ नहीं आ रहा है कि फंगस के संक्रमण को कैसे रोका जाय। इस बीच 15 कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए बेजा गया है। इनकी रिपोर्ट भी आने वाली है। वहीं, एक साथ 12 मरीजों में व्हाइट फंगस की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें से तीन ऐसे मरीज हैं, जो कोविड संक्रमित हैं, जबकि 12 मरीज पोस्ट कोविड हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि व्हाइट फंगस के 12 मरीज मिले हैं। इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पोस्ट कोविड ओपीडी में फंगस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।