फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत 12 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 46

Tue, 21 Jun 2022 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 124 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर पांच हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को एक चिकित्सक समेत 12 संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार की ट्रेवेल हिस्ट्री भी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। संक्रमितों में एक निजी अस्पताल की डॉक्टर समेत कई महिलाएं शामिल हैं। इससे पूर्व मार्च माह में 14 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार एक से दो मरीज मिल रहे थे।

विज्ञापन


संक्रमितों में चिलबिलवा, छोटेकाजीपुर और रामगढ़ताल की तीन युवतियां और एक महिला शामिल हैं। इनमें छोटेकाजीपुर की एक ही परिवार की दो बहनें शामिल हैं। इनकी उम्र क्रमश 24 और 33 वर्ष हैं। इनके अलावा तारामंडल इलाके में रहने वाली एक एक डॉक्टर, शिवपुर शहबाजगंज की एक 29 वर्षीय महिला, न्यू सराय के रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग, टिकरिया के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग, भालोटिया के रहने वाली 56 वर्षीय महिला और हुमायुंपुर की रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बताया जा रहा है कि बुखार और गले में खराश होने पर इन लोगों ने जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। पहली लहर से लेकर अब तक 66,932 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,010 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में इस बार हल्के बुखार और सर्दी-जुकाम के लक्षण

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञ इसे चौथी लहर का संकेत बता रहे हैं। अब तक सामने आए संक्रमितों में 50 फीसदी में सिर्फ आंशिक लक्षण मिले हैं। संक्रमितों में हल्का बुखार, सर्दी-जुखाम और गले में खराश के लक्षण मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी संक्रमित को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जबकि अब तक पांच बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन में डायरिया के लक्षण मिले हैं। डायरिया के साथ उनके गले में खराश की भी समस्याए आई है। अब तक किसी भी बच्चे को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

पांच हजार से अधिक को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 124 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर पांच हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें