फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1.16 लाख को मिलेगा पीएम सूर्य घर बिजली योजना का लाभ

Mon, 19 Feb 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में बिजली निगम की तरफ से मंगल में 1.16 लाख परिवारों को सोलर एनर्जी का लाभ मिलेगा। इन्हें संयंत्र लगाने के रुपये नहीं देने होंगे।
 
विज्ञापन
सोलर एनर्जी प्लांट । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मंडल के 1.16 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को संयंत्र लगाने के रुपये नहीं देने होंगे। सब्सिडी की भरपाई बिजली उत्पादन से हुई आय से की जाएगी। इसके लिए बिजली निगम नेट मीटर लगाएगा। इस मीटर से पता चल जाएगा कि कितनी बिजली का उत्पादन हुआ है।

विज्ञापन


जरूरत से ज्यादा पैदा हुई बिजली ग्रिड के माध्यम से बिजली निगम ले लेगा। पूरा भुगतान हाेने के बाद ज्यादा पैदा होने वाली बिजली के रुपये उपभोक्ता के खाते में भेजे जाएंगे। एक किलोवाट के संयत्र पर 45 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। संयंत्र की कुल लागत 60 हजार रुपये होगी। इसी तरह दो किलोवाट क्षमता का संयंत्र लगाने के लिए 20 वर्गमीटर छत की जरूरत होती है।

एक किलोवाट संयंत्र गर्मी के दिनों में तकरीबन चार से पांच यूनिट बिजली का उत्पादन करता है। ठंड में उत्पादन क्षमता तकरीबन तीन यूनिट प्रतिदिन हो जाती है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य मिल गया है। नेट मीटर लगाकर बिजली का उपभोग सुनिश्चित कराया जाएगा।

कल से चलेगा बिजली सेवा व जनसंपर्क अभियान

बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 20 से 29 फरवरी तक बिजली सेवा व जनसंपर्क विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का तत्काल निस्तारण होगा। साथ ही फीडबैक व सुझाव भी लिए जाएंगे। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें