फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लंपी से बचाव के लिए आई एलएसडी वैक्सीन की 11 हजार डोज

Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लंपी बीमारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिसार से एलएसडी प्रो वैक्सीन की 11 हजार डोज मंगाई गई है। यह कुशीनगर, महराजगंज व देवरिया भेजी गई है। गोरखपुर के लिए 50 हजार गोट पाॅक्स वैक्सीन मंगाई गई है। पशु चिकित्सा विभाग की तरफ से टीकाकरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

लंपी के प्रकोप से पशुपालक परेशान हैं। पिछले साल इसका प्रकोप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक था। इस साल जिले में इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला की 49 गायों में लंपी का असर दिखा तो विभाग चौकन्ना हो गया। सभी संक्रमित गायों को अलग रखकर उपचार शुरू किया गया।
हिसार के वैज्ञानिकों ने जो एलएसडी प्रो वैक्सीन विकसित की है, उन्हें बुलाकर जांच कराई गई। उनका टीका बहुत ही कारगर साबित हुआ और गायें स्वस्थ हो गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर एलएसडी वैक्सीन की 11 हजार डोज मंगाई गई। उसमें से पांच हजार वैक्सीन कुशीनगर भेजी गई। तीन हजार महराजगंज, तीन हजार देवरिया भेजी गई है। वहीं, गोरखपुर के लिए 50 हजार गोट पाॅक्स मंगाई गई है। गोरखपुर के लिए अभी 1.40 लाख वैक्सीन और आएगी।
विज्ञापन

जनपद में 48 पशु चिकित्सकों की टीम अलग-अलग स्थानों पर टीकाकरण कर रही है। टीम में दो पशु मित्रों के अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी, फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पूरी टीम उस गांव में पहले जा रही है, जिस गांव में लंपी से प्रभावित पशु मिल रहे हैं। उसके बाद उसके अगल-बगल के गांवों में टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें