फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 11 नए कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीज बचे हैं 77

Wed, 09 Dec 2020 05:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 - फोटो : iStock
विज्ञापन

बस्ती जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 11 नए संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक इसके चलते 97 लोगो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अब जिले में कुल पॉजटिव मरीजों की संख्या 4918 हो गई है। जबकि अब जिले में 77 एक्टिव केस हैं। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आठ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 4744 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 856 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।जिले में 56 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 35, हर्रैंया में 17, भानपुर में एक जबकि रुधौली में तीन स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं।
विज्ञापन


यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 232575 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 231719 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 226801 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें