फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क हादसे में 105 वर्षीय शख्स की मौत, गांव में छाया मातम

Wed, 20 Apr 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के अकटहवा मार्ग पर मंगलवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से 105 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र कल्यानपुर टोला चरकहवा निवासी महाबीर निषाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर के सामने सड़क पर टहलते हुए दातून कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।

टूरिस्ट बस और मैजिक में टक्कर, छह घायल

गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर गोडवारी पुल के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे नेपाल जा रही टूरिस्ट बस से मालवाहक मैजिक साइड से टकरा गई, जिससे छह लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस गुजरात प्रांत से नेपाल जा रही थी। हादसे में बस सवार घायल हो गए। इनमें गुजरात की लीलावती, दिलीप शर्मा सहित छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें