फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कबड्डी में गोरखपुर की 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Thu, 19 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पदक की दावेदारी मजबूत करने के लिए गोरखपुर मंडल की 14 सदस्यीय टीम तैयार हो गई है। बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

टीम में गोरखपुर की 10 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि देवरिया की दो और महराजगंज व कुशीनगर की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित टीम बुधवार शाम पांच बजे अमरोहा के लिए रवाना हो गई।
मंगलवार को जिला टीम के चयन के दौरान आई बाधा के बाद बुधवार को जिले की खिलाड़ियों को एक और मौका दिया गया। इसके बाद जिला टीम का गठन कर मंडलीय स्तर पर ट्रायल कराया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर से रोशनी, प्रतिमा, खुशी, ज्योति, अपराजित शाही, डॉली, सानिया, अनु, कोमल और सृष्टि ने टीम में जगह बनाई। देवरिया से अंजू और खुशबू, महराजगंज से अर्चना तथा कुशीनगर से निशा चयनित हुईं। अनामिका, रितु, जिज्ञासा और सुनैना प्रजापति को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। मोहित कुमार टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जिला खेल कार्यालय अमरोहा में 19 से 21 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें मंडल की खिलाड़ी अपने खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें