फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से जुड़ी समस्याएं सुलझाएं, 10 को लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से जुड़ी समस्याएं सुलझाएं
विज्ञापन

10 को लगेगा महाकैंप
गोरखपुर। बिजली निगम हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को शहरी व ग्रामीण इलाकों में शिकायत निर्वाण महाकैंप का आयोजन करेगा। यदि आपकी बिजली से जुड़ी कोई समस्या है तो उसका निदान 10 अक्तूबर को लगने वाले महाकैंप में करा सकते हैं।
निजीकरण का फैसला वापस लेने के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से यह पहल की जा रही है। हर हफ्ते में शनिवार और रविवार को कैंप लगेगा। जिसमें शनिवार को शहरी और रविवार को ग्रामीण उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निदान पा सकेंगे।
विज्ञापन

महाकैंप सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इस शिविर में आसपास के बिजली उपभोक्ता विद्युत संबंधित शिकायतों का निवारण के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत जैसे, बिलिंग, मीटर की खामी, स्मार्ट मीटर की परेशानी, कम वोल्टेज समेत अन्य समस्याएं उपभोक्ता कैंप में ही बता सकेंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि एसडीओ कैंप में प्रभारी होंगे। बिल संबंधी समस्याएं कैंप में ही दूर कर दी जाएंगी। जबकि मीटर व स्मार्ट मीटर से संबंधी समस्याओं को दूर करने में दो से तीन दिन का वक्त भी लग सकता है। बताया कि इसी शनिवार से ग्रामीण और शहरी इलाके में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें