फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं 10 बीएस-6 बसें, कल से जनरथ बसों में करिए सस्ता सफर

Fri, 15 Dec 2023 01:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक संजय कुमार यादव ने बताया कि 10 नई बसें आई हैं। डिपो प्रबंधन की ओर से बसों के संचालन को लेकर रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इन बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसी जनरथ बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरवासी अब बीएस-6 बसों से लखनऊ और दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे। परिवहन निगम के गोरखपुर रोडवेज के बेड़े में 10 बीएस-6 बसें और शामिल हो गई हैं। इन बसों का संचालन गोरखपुर से लखनऊ और दिल्ली के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदूषण की समस्या के चलते दिल्ली सरकार ने बीएस-4 बसों के राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी है। दिल्ली में बीएस-6 बसें ही प्रवेश कर सकेंगी। हालात को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से गोरखपुर परिक्षेत्र में 10 बीएस-6 बसें भेजी गई हैं। अब बसों की संख्या करीब 100 से अधिक हो गई है।

गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक संजय कुमार यादव ने बताया कि 10 नई बसें आई हैं। डिपो प्रबंधन की ओर से बसों के संचालन को लेकर रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इन बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। बीएस-6 बसों के संचालन से यात्री सुविधा में आसानी होने के साथ ही प्रदूषण की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पछुआ हवा ने गिराया पारा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन

कल से जनरथ बसों में करिए सस्ता सफर

रोडवेज की एसी बसों का किराया शनिवार से कम हो जाएगा। परिवहन निगम ने सर्दियों के मद्देनजर एसी बसों के किराए में 10 फीसदी कमी की है। इससे रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का उद्घाटन

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। इससे वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाया जा सकेगा। वातानुकूलित थ्री बाय टू सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपये, टू बाय टू सीटर बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपये व वाल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। संशोधित दरों से किराए में 10 फीसदी की कमी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें