फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FOMO, Delulu और Clocked It : नीट पेपर लीक पर बहस के बीच सांसद बोल रहे Gen Z की भाषा, किस नेता ने क्या कहा?

Wed, 29 Jul 2026 12:12 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नीट यूजी 2026 पेपर लीक पर लोकसभा में हुई गंभीर बहस के दौरान अचानक Gen Z स्लैंग की एंट्री हो गई। सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने 'Delulu', 'FOMO', 'MIA', 'Clocked It' और 'Waste Guna Huiya' जैसे वायरल शब्दों का इस्तेमाल कर एक-दूसरे पर तंज कसा। आइए इसके मतलब जानते हैं...
विज्ञापन
संसद में जेन जी स्लैंग - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर संसद में संविधान, कानून और नीतियों की भाषा सुनाई देती है, लेकिन मंगलवार को लोकसभा का माहौल थोड़ा अलग था। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा सुधार जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा के बीच अचानक सोशल मीडिया की दुनिया संसद में एंट्री कर गई। नेताओं के भाषणों में 'Delulu', 'FOMO', 'MIA', 'Clocked It' और 'Waste Guna Huiya' जैसे Gen Z स्लैंग सुनाई दिए। हालात ऐसे हो गए कि कुछ देर के लिए लगा मानो संसद नहीं, बल्कि कोई वायरल रील या मीम पेज चल रहा हो। 

सबसे पहले शिंदे ने खोली 'Gen Z डिक्शनरी' 

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले विपक्ष MIA (Missing in Action) था, यानी कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा था। फिर जब युवा प्रदर्शन करने लगें तो उन्हें FOMO (Fear of Missing Out) हुआ, इसलिए प्रदर्शन करने पहुंच गए। आखिर में वे Delulu (Delusional) हो गए और सोच बैठे कि छात्र उनके साथ आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन

 

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं- मोदी ने 'Clocked It' भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने नीति का खालीपन छोड़ा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे समय रहते पहचान लिया। उन्होंने कहा, "Modi clocked it" यानी मोदी ने समस्या को तुरंत पकड़ लिया और उसका समाधान निकाला। 
विज्ञापन

 

तेजस्वी सूर्या बोले- सबसे बड़ा 'Delulu' भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उसे लगता है कि नीट विवाद के बाद पूरा युवा उसके साथ है, तो इससे बड़ा 'Delulu' कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आज का छात्र राजनीति नहीं, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहता है। इसलिए "Fix the source code to fix the system" यानी सिस्टम को ठीक करना है तो जड़ से सुधार करना होगा। 

विज्ञापन

जेन जी स्लैंग - फोटो : Ai

विपक्ष भी स्लैंग के इस्तेमाल में नहीं रहा पिछे

कांग्रेस भी पीछे नहीं रही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी युवाओं के आंदोलन का जिक्र करते हुए 'Waste Guna Huiya' और 'Kuchu Puchho' इस्तीफा दे दो, आज हमारा जन्मदिन है' जैसे वायरल मीम्स और स्लैंग का जिक्र किया। दरअसल, 'Waste Guna Huiya' सोशल मीडिया का एक वायरल मीम है। इसका कोई असली मतलब नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर यह मजाकिया एक्सप्रेशन के तौर पर खूब इस्तेमाल होता है। 
 

मोदी के कैमरा एंगल पर क्या बोली प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का कैमरा एंगल वाला तंज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें Gen Z का दिल जीतना है, तो कैमरे का एंगल बदलने से नहीं होगा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा।" यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के उस वीडियो पर थी, जिसमें उन्होंने नीट अभ्यर्थियों को संबोधित किया था। सोशल मीडिया पर उस वीडियो के कैमरा एंगल को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। 
 

हालांकि जब लगातार Gen Z के शब्दों की बारिश होने लगी तो एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बीच में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा, "हम यहां ऑक्सफोर्ड ऑनलाइन डिक्शनरी की परीक्षा देने नहीं आए हैं। यह बहुत गंभीर मुद्दा है।" हालांकि, जाते-जाते उन्होंने भी वही शब्द वापस लौटा दिया और कहा कि भाजपा भी इस 'Delulu' में न रहे कि पूरा युवा उसके साथ है। 

गंभीर बहस, लेकिन वायरल रहा अंदाज पूरी बहस नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार जैसे गंभीर मुद्दे पर थी। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा कानून से ज्यादा इस बात की रही कि संसद में पहली बार नेताओं ने इतनी खुलकर Gen Z स्लैंग का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें