इसका Gesture क्या है?
'6-7' बोलते समय लोग दोनों हाथों को सामने रखते हैं और हथेलियों को बारी-बारी से ऊपर-नीचे करते हैं। यानी ऐसा लगता है जैसे दोनों हाथों से किसी चीज का वजन तौला जा रहा हो।
उदाहरण
'Exam कैसा गया?' जवाब: '6-7.
यहां जवाब का कोई साफ मतलब नहीं है। बस मजाक के लिए '6-7' बोल दिया गया।
2. Aura Farming
मतलब क्या है?
'Aura' का मतलब है किसी व्यक्ति की Coolness, Confidence या ऐसा अंदाज, जिससे वह दूसरों से अलग और प्रभावशाली लगे। 'Aura Farming' यानी जानबूझकर ऐसा करना, जिससे लोग आपको Cool, Stylish या Impressive समझें। सरल शब्दों में कहें तो ऐसा काम करना, जिससे आपकी 'Aura' बढ़े।
कहां से आया?
'Farming' शब्द गेमिंग की दुनिया से आया है। गेम्स में किसी चीज को बार-बार करके पॉइंट्स या रिवॉर्ड्स जमा करने को Farming कहा जाता है। इंटरनेट स्लैंग में इसी विचार को 'Aura' से जोड़ दिया गया। यानी ऐसे काम करना, जिससे बार-बार आपकी Cool Image बने।
उदाहरण
कोई लड़की Sunglasses पहनकर, हाथ जेब में डालकर और बिना कुछ बोले आराम से चलती हुए आए।
कमेंट आएगा: 'Girl Is Farming Aura.' या कोई खिलाड़ी मुश्किल Shot मारने के बाद बिना कोई Reaction दिए वापस चला जाए: 'That's Some Serious Aura Farming.'
3. Cooked
मतलब क्या है?
'I'm cooked' का मतलब है कि कोई व्यक्ति मुश्किल में फंस चुका है या उसकी स्थिति खराब हो गई है। इसका इस्तेमाल थकान या ऐसी स्थिति के लिए भी किया जाता है, जहां लगता है कि अब बचने का कोई आसान रास्ता नहीं है। इसके उलट 'I'm cooking' का मतलब होता है कि कोई व्यक्ति अच्छा कर रहा है या कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा है।
उदाहरण
'कल Exam है और मैंने अभी तक एक Chapter भी नहीं पढ़ा।'
'Sis, You're Cooked.' या 'Presentation शुरू होने वाली है और लैपटॉप ही बंद हो गया। I'm Cooked.' वहीं अगर कोई मुश्किल काम बहुत अच्छे से कर दे: 'Wait, Girl Is Cooking!'
4. Crash Out
मतलब क्या है?
'Crash Out' का मतलब है गुस्से या Frustration में अपना कंट्रोल खो देना और बहुत ज्यादा रिएक्ट करना। सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल छोटी-छोटी परेशानियों के लिए भी मजाक में किया जाता है।
कहां से आया?
इस Phrase की जड़ अफ्रीकन अमेरिकन वर्नाक्युलर इंग्लिश यानी AAVE से जुड़ी मानी जाती है। 2020 के दशक में TikTok और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा।
उदाहरण
'एक घंटे से खाना Order किया था और अब Restaurant ने Order Cancel कर दिया।' 'I'm About To Crash Out.' यानी व्यक्ति बहुत परेशान है और मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि अब उसका Patience खत्म हो रहा है।
5. Locked In
मतलब क्या है?
'Locked In' का मतलब है किसी एक काम पर पूरी तरह ध्यान लगाना और ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर कर देना। यह पढ़ाई, काम, खेल, GYM या किसी भी लक्ष्य के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
कहां से आया?
'Locked In' कोई नया शब्द नहीं है। अंग्रेजी में इसका इस्तेमाल लंबे समय से किसी काम पर पूरी तरह ध्यान लगाने के अर्थ में होता रहा है। इंटरनेट पर यह खासकर पढ़ाई, Gaming, Sports और Productivity Videos के जरिए जेन जी स्लैंग का हिस्सा बन गया।
उदाहरण
'अगले हफ्ते Exams हैं। अब Phone बंद, Instagram बंद... I'm Locked In.' या दोस्त लगातार फोन चला रही हो तो: 'Girl, Lock In!' यानी ध्यान लगाओ और काम करो।
6. Unc
मतलब क्या है?
'Unc', 'Uncle' का छोटा रूप है। इंटरनेट पर किसी को 'Unc' कहना अक्सर मजाक में यह बताने के लिए होता है कि वह व्यक्ति पुराना हो गया है या उसे नए Trends समझ नहीं आ रहे। इसके लिए सच में उम्रदराज होना जरूरी नहीं है।
कहां से आया?
'Unc' की जड़ AAVE में है, जहां इसका इस्तेमाल बड़े पुरुष रिश्तेदार या किसी उम्रदराज व्यक्ति के लिए किया जाता रहा है। इंटरनेट पर इसका इस्तेमाल मजाक और छेड़ने के लिए होने लगा।
उदाहरण
'तुम्हें 6-7 का मतलब नहीं पता?' 'Bro, You're Officially Unc.' या कोई व्यक्ति Gen Z का नया Trend देखकर पूछे, 'ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?'
कमेंट: “Unc is confused.”
7. Mog
मतलब क्या है?
'Mog या 'Mogging' का मतलब है किसी दूसरे व्यक्ति से ज्यादा Standout करना या उसे पीछे छोड़ देना। यह खासकर Looks, Height, Body, कपड़ों या Overall Appearance के लिए इस्तेमाल होता है।
कहां से आया?
'Mog' को इंटरनेट के पुराने 'AMOG' यानी 'Alpha Male of the Group' शब्द से जोड़ा जाता है। बाद में यह Looksmaxxing और ऑनलाइन Appearance Culture में ज्यादा इस्तेमाल होने लगा और फिर TikTok जैसे प्लैटफॉर्म पर एक सामान्य Meme Slang बन गया।
उदाहरण
एक ग्रुप में सभी अच्छे लग रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति सबसे ज्यादा standout कर रहा है। कमेंट: 'She Completely Mogged Everyone.' या 'New Haircut में तो बहन तू पूरी Class को Mog कर रही है।'
8. Chopped
मतलब क्या है?
'Chopped' किसी व्यक्ति के Looks के लिए इस्तेमाल होने वाला Negative Slang है। अगर कोई कहता है 'You Look Chopped', तो उसका मतलब है कि उसे आपका Look, Hairstyle या Overall Appearance अच्छा नहीं लग रहा। यानी यह तारीफ नहीं है।
कहां से आया?
इस शब्द का इस्तेमाल पहले से अलग-अलग इंटरनेट और Community Slang में मिलता है। हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल लोगों के लुक्स का मजाक उड़ाने के लिए ज्यादा बढ़ा।
उदाहरण
'मैंने खुद Haircut करने की कोशिश की।' दोस्त: 'Girl, You Look Chopped.' या 'आज की Photo में मैं इतनी Chopped क्यों लग रही हूं?' क्योंकि यह किसी की Appearance का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए इसे किसी अनजान व्यक्ति के लिए इस्तेमाल करना ठीक नहीं माना जाता।
9. Glazing
मतलब क्या है?
'Glazing' का मतलब है किसी व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा तारीफ करना। जब कोई किसी Celebrity, खिलाड़ी या दोस्त की इतनी तारीफ करने लगे कि बाकी लोग कहें कि अब बस भी करो, तब लोग कहते हैं: 'Stop glazing.'
कहां से आया?
यह शब्द 2020 के दशक में इंटरनेट और Streaming Culture में तेजी से लोकप्रिय हुआ। Twitch, TikTok, YouTube और X पर इसका इस्तेमाल खासकर किसी व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा तारीफ या समर्थन करने के लिए होने लगा।
उदाहरण
'वो Actor अच्छा है।' 'Best Actor Ever! इससे अच्छा कोई Actor हो ही नहीं सकता!' जवाब: 'Bro, Stop Glazing.' यानी जरूरत से ज्यादा तारीफ मत करो।