फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से लंबे समय तक बालों में टिकेगा हेयरकलर

Sun, 18 Jul 2021 04:12 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बालों में हेयर कलर का इस्तेमाल करना तो आजकल बहुत ही सामान्य है लेकिन ये हेयर कलर लंबे समय तक बालों में रहे इसके लिए बहुत जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए अन्यथा बालों का कलर जल्दी ही उड़ जाता है। 
विज्ञापन
बालों की देखभाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल की दिनचर्या और खान-पान के कारण कभी भी बाल सफेद होने लगते हैं, ऐसे में बालों को कलर करके रखने का उपाय अधिकतर लोग आजमाते हैं। बालों में कलर तो हम कर लेते हैं लेकिन कई बार वो कलर बालों में ज्यादा समय तक रह नहीं पाता है। ऐसे में बाल और भी बुरे दिखाई देने लगते हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। यदि आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगो तो बालों में लंबे समय तक रहेगा कलर। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी। 

अच्छे पानी का इस्तेमाल

बहुत जरूरी है कि यदि आपने बालों को कलर करवाया है तो आप उन्हें फिल्टर पानी से धोएं। पानी का बालों पर बहुत असर पड़ता है। ऐसा पानी जिसमें क्लोरिन की मात्रा अधिक होती है, बालों को खराब करता है इसलिए बाल धोते वक्त पानी का ध्यान रखें। 

तेल का ज्यादा उपयोग

बालों में कलर लगाने के बाद कुछ दिन ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से भी बालों के रंग पर असर पड़ता है। खासकर ऐसे समय में तेल बदलने का निर्णय तो बिल्कुल न लें। ऐसा करने से ही बालों का रंग फीका पड़ता है। 

धूप न लगने दें

यदि आपका धूप में घूमने का काम अधिक पड़ता है तो भी आपके लिए समस्या है। ऐसे में आप बालों को स्कार्फ या किसी चीज से ढांककर रखें। सूरज की हानिकारण किरणें आपके बालों के रंग को फीका कर सकती हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें